In connection with the Special Intensive Revision (SIR), the Un-Mapped Elector List will be published at all polling stations on May 23, 2026.

मतदाता सूची में नाम मैपिंग नहीं होने वाले मतदाता 23 मई 2026 को अपने मतदान केंद्र पर जाकर कर सकते हैं जांच

पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक उपलब्ध रहेगी मतदाता सूची

रांची,20.05.2026 – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में रांची जिला अंतर्गत सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर दिनांक 23.05.2026 (शनिवार) को Un-Mapped Elector List प्रकाशित की जाएगी। यह प्रक्रिया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत की जा रही है।

Un-Mapped Electoral Rolls will be published at all polling stations on 23 May 2026 for Special Intensive Revision (SIR)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार रांची जिला अंतर्गत आने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों तमाड, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके तथा मांडर के सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची उपलब्ध रहेगी।

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं का नाम पिछले SIR (2003) की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर Un-Mapped Elector List में अपना नाम जांच सकते हैं। यह व्यवस्था दिनांक 23 मई 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करें तथा संबंधित बीएलओ की उपस्थिति भी सुनिश्चित कराएं।

साथ ही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची को भी निर्देशित किया गया है कि उनके विभाग अंतर्गत कार्यरत बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की उपस्थिति संबंधित मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय तक सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन, रांची ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनका नाम पूर्व की मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, तो वे 23 मई को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची में जांच करें तथा बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

******************************