जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन
सैकड़ों आवेदनों का त्वरित निष्पादन, प्रमाण पत्र से लेकर भूमि सुधार के मामलों में लोगों को मिली राहत
रांची,19.05.2026 – जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार 19 मई 2026 (मंगलवार) को रांची जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए विभिन्न प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, शुद्धि-पत्र, पेंशन, भूमि संबंधी मामलों एवं अन्य आवेदनों का मौके पर समाधान किया गया।

जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों ने तत्परता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आमजनों को सरकारी सेवाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।

सोनाहातु अंचल में भूमि एवं प्रमाण-पत्र मामलों का समाधान
अंचल कार्यालय सोनाहातु में मिथिला देवी, ग्राम सेरेंगहातु के दाखिल-खारिज से संबंधित मामले में शुद्धि पत्र निर्गत किया गया। वहीं शहर अंचल में लगान निर्धारण उपरांत करेक्शन स्लिप प्रदान की गई। सोनाहातु अंचल में कुल 29 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जिसमें पारिवारिक सदस्यता, भू-संबंधित प्रमाण पत्र, ऑनलाइन पंजी-प्प् सुधार एवं तत्काल प्रमाण पत्र शामिल रहे।

अनगड़ा अंचल में ऑनलाइन पंजी-2 सुधार के कई मामलों का निष्पादन
अनगड़ा अंचल में जनता दरबार के दौरान ऑनलाइन पंजी-2 में नाम, रकबा एवं प्लॉट सुधार से संबंधित कई आवेदनों का निष्पादन किया गया। हेसल ग्राम की आवेदिका सारिका गुप्ता के मामले में ऑनलाइन पंजी-2 में गलत रकबा सुधार किया गया। इसी प्रकार मासू ग्राम के शंकर महतो के शुद्धि पत्र में जाति सुधार, जरगा ग्राम के सोमनाथ महतो एवं करमनाथ महतो के नाम सुधार, हेसल ग्राम के बिजय महतो के प्लॉट एवं नाम सुधार किया गया।

अनगड़ा अंचल में कुल 142 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जिसमें 32 जाति प्रमाण पत्र, 28 आवासीय प्रमाण पत्र, 38 आय प्रमाण पत्र, 15 ऑनलाइन सुधार, 12 दाखिल-खारिज सहित अन्य मामलों का समाधान किया गया।
मांडर अंचल में शुद्धि पत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरण
मांडर अंचल में सकरा ग्राम के उदय उरांव, भोंडा ग्राम के कुर्बान अंसारी एवं हतमा ग्राम के मंगलु मुण्डा को म्युटेशन से संबंधित शुद्धि पत्र प्रदान किया गया। वहीं ग्राम हेसमी के मनीष लकड़ा को जाति प्रमाण पत्र दिया गया।
मांडर अंचल में कुल 63 आवेदनों का निष्पादन हुआ, जिसमें जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्रों के साथ दाखिल-खारिज, वसुधा सुधार एवं पेंशन से जुड़े मामलों का समाधान शामिल रहा।
रातू प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में 224 आवेदनों का निष्पादन
रातू प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में कुल 224 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इसमें दाखिल-खारिज, जन्म प्रमाण पत्र, सर्वजन पेंशन, आपदा राहत, केसीसी सत्यापन, आवासीय, आय एवं जाति प्रमाण पत्रों से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। विशेष रूप से अतिवृष्टि से प्रभावित 44 मामलों में मुआवजा भुगतान से संबंधित कार्रवाई की गई, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिली।
राहे, खलारी, नगड़ी, बेड़ो एवं अन्य अंचलों में भी बड़ी संख्या में मामलों का समाधान
राहे अंचल में कुल 108 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्रों की संख्या सर्वाधिक रही।
खलारी अंचल में 62 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि नगड़ी अंचल में 88 मामलों का समाधान किया गया। नगड़ी में जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं वसुधा सुधार से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।
बेड़ो अंचल में कुल 113 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जिसमें आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं पारिवारिक सदस्यता से संबंधित मामलों का समाधान शामिल रहा।
अरगोड़ा, नामकुम, सिल्ली, बुढ़मू, बुंडू एवं चान्हो में भी जनता को मिली राहत
अरगोड़ा अंचल में 56 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि नामकुम अंचल में कुल 160 मामलों का समाधान किया गया। नामकुम में दाखिल-खारिज एवं प्रमाण पत्रों से संबंधित मामलों की संख्या उल्लेखनीय रही।
चान्हो अंचल में 110 आवेदनों का निष्पादन हुआ, जहां आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्रों के साथ पंजी-2 सुधार मामलों का समाधान किया गया।
सिल्ली अंचल में 70 मामलों का निष्पादन हुआ, जिसमें दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार एवं वज्रपात से मृत पशु के मुआवजा मामलों का भी समाधान किया गया।
बुढ़मू अंचल में 85 तथा बुंडू अंचल में 58 आवेदनों का निष्पादन करते हुए आमजनों को विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
आमजनों को त्वरित सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता – जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनहित से जुड़े प्रत्येक मामले के त्वरित निष्पादन के लिए प्रतिबद्ध है।
*********************************