Briefing for the Smooth Conduct and Maintenance of Law and Order during the Jharkhand Excise Constable Competitive Examination – 2023

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग, राँची द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सुचारू संचालन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ब्रीफिंग

उपायुक्त सह-जिला दण्डाधिकारी, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी द्वारा बैठक में दिए गए आयोग के दिशा निर्देश

परीक्षा में नकल, अनुचित साधनों का उपयोग या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश

परीक्षा दिनांक 12 अप्रैल 2026 को राँची के विभिन्न केंद्रों पर तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि वे एडमिट कार्ड, परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें

परीक्षा को निष्पक्षता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है

राँची,09.04.2026 – झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग, राँची द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सुचारू संचालन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपायुक्त सह-जिला दण्डाधिकारी, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज आर्यभट्ट सभागार में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की।

Briefing for the Smooth Conduct and Maintenance of Law and Order during the Jharkhand Excise Constable Competitive Examination – 2023

ब्रीफिंग में अपर जिला दंडाधिकारी विधि- व्यवस्था राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक नगर राँची, श्री पारस राणा, जिला शिक्षा पदाधिकारी राँची, श्री विनय कुमार एवं जिला योजना पदाधिकारी राँची, श्री विनय कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी राँची, श्रीमती सारिका भगत एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Briefing for the Smooth Conduct and Maintenance of Law and Order during the Jharkhand Excise Constable Competitive Examination – 2023

बैठक में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेटों, उड़न दस्ता टीमों, केंद्र अधीक्षकों तथा परीक्षा कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान श्री भजन्त्री ने परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी द्वारा बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा निर्देश :

परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए।

सभी परीक्षा केंद्रों पर उड़न दस्ता एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की सक्रिय निगरानी रखी जाए।

 नकल, अनुचित साधनों का उपयोग या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत रोका जाए तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर की परिधि में निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाए, जहां मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहे।

 उम्मीदवारों तथा स्टाफ की सुविधा के लिए केंद्रों पर पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

सभी केंद्र अधीक्षक अपने-अपने केंद्रों पर समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें तथा कोई भी अनियमितता तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।

 विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया।

परीक्षा को निष्पक्षता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 एक महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया है। इसमें हजारों युवाओं की मेहनत और भविष्य जुड़ा हुआ है। इसलिए परीक्षा को निष्पक्षता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूर्ण सतर्कता, समर्पण और निष्पक्षता बनाए रखने की अपील की।

बैठक में जिला पुलिस तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए।

अभ्यर्थियों से अपील

परीक्षा दिनांक 12 अप्रैल 2026 को राँची के विभिन्न केंद्रों पर तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि वे एडमिट कार्ड, परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।

**************************