Union Home and Cooperation Minister Shri Amit Shah extended his greetings on National Maritime Day.

नई दिल्ली – केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत के समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं।

X पर जारी पोस्ट में, श्री अमित शाह ने कहा, “राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर भारत के समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों को शुभकामनाएँ। आपकी पेशेवर क्षमता और साहस ने देश की प्रगति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, चाहे वह शांति का समय हो या चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ। राष्ट्र आपकी प्रतिबद्धता को सलाम करता है।

**********************