The Next Generation Offshore Patrol Vessel (Yard 1280, Shachi) was launched at Ms GSL, Goa.
नई दिल्ली – गोवा में श्रीमती शगुन सोबती द्वारा नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती की उपस्थिति में 11 नेक्स्ट जेनरेशन अपतटीय पेट्रोल जहाजों (एनजीओपीवीमें से पहले जहाज 1280 (शाची) को 31 मार्च 2026 को मेसर्स जीएसएल में लॉन्च किया गया।
The Next Generation Offshore Patrol Vessel (Yard 1280, Shachi) was launched at Ms GSL, Goa.

इस कार्यक्रम का आयोजन नौसैनिक परंपराओं के साथ किया गया। इस अवसर पर नौसेना, रक्षा मंत्रालय और जीएसएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The Next Generation Offshore Patrol Vessel (Yard 1280, Shachi) was launched at Ms GSL, Goa.

एनजीओपीवी का निर्माण दो शिपयार्डों (जीएसएल, गोवा और जीआरएसई, कोलकाता) में एक साथ किया जा रहा है। स्वदेशी रूप से निर्मित ये जहाज रक्षा, निगरानी​​खोज एवं बचावअपतटीय संपत्तियों की सुरक्षासमुद्री आपदा जोखिम प्रबंधन (एचएडीआर) और समुद्री लूट विरोधी अभियानों जैसे बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए मौजूदा 10 ओपीवी/एनओपीवी की संख्या को बढ़ाएंगे। इन जहाजों के नाम देश की पौराणिक कथाओं से लिए गए हैंजिनमें से पहले जहाज (पूर्व-जीएसएल) का नाम शाची‘ रखा गया है, जिसका मतलब है सहायता प्रदान करने वाला। एनजीओपीवी के प्रतीक चिन्ह में सप्तर्षि तारामंडल और एक लाल एवं सफेद प्रकाशस्तंभ दर्शाया गया है।

नौसेना द्वारा स्वदेशी जहाज निर्माण की दिशा में उठाया गया यह एक और महत्वपूर्ण कदम है और यह भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहलों के अनुरूप है।

***********************