The Ministry of Parliamentary Affairs organized the National Youth Parliament Competitions.
नई दिल्ली – संसदीय कार्य मंत्रालय, केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस), जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) और संबंधित विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के साथ समन्वय में, संबंधित दिशानिर्देशों के तहत केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालयों, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों और विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के छात्रों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिताओं का वार्षिक आयोजन करता है। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करना, अनुशासन की स्वस्थ आदतों को विकसित करना, दूसरों के दृष्टिकोण के प्रति सहिष्णुता बढ़ाना, और छात्रों को संसद और संसदीय संस्थानों के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाना है।
The Ministry of Parliamentary Affairs organized the National Youth Parliament Competitions.

सीमित संख्या में शैक्षणिक संस्थान/विद्यार्थी ही राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं, जो भौतिक रूप में आयोजित की जाती हैं। दूसरी ओर, पूरे देश के सभी नागरिक/सभी शैक्षणिक संस्थानों/समूहों के विद्यार्थी और यहां तक कि व्यक्तिगत रूप से भी राष्ट्रीय युवा संसद योजना (एनवाईपीएस 2.0) में भाग ले सकते हैं, जो डिजिटल मोड में आयोजित की जाती है। वेब-पोर्टल आधारित एनवाईपीएस 2.0 में भागीदारी; संस्थागत भागीदारी, समूह भागीदारी और व्यक्तिगत भागीदारी के माध्यम से की जा सकती है। व्यक्तिगत भागीदारी श्रेणी के तहत, व्यक्तिगत नागरिक ‘भारतीय लोकतंत्र के कार्य’ थीम पर क्विज़ में प्रयास करके भाग ले सकते हैं। व्यक्तिगत भागीदारी के तहत 44,000 से अधिक व्यक्तिगत नागरिकों ने भाग लिया है।

युवा संसद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों को वित्तीय सहायता के दिशानिर्देशों के अनुसार, राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों द्वारा किए गए वास्तविक व्यय को संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित सीमाओं तक प्रतिपूर्ति दी जाती है, बशर्ते उनसे दावा प्राप्त हो। जिन संघ शासित क्षेत्रों में विधानमंडल नहीं है, उनके लिए प्रत्यक्ष सीमा प्रत्येक संघ शासित क्षेत्र प्रति वर्ष ₹2 लाख है। चालू वित्त वर्ष के दौरान, अब तक किसी भी संघ शासित क्षेत्र, जिनके पास विधानमंडल नहीं है, से कोई प्रतिपूर्ति दावा प्राप्त नहीं हुआ है।

यह जानकारी केंद्रीय विधि और न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज लोक सभा में लिखित उत्तर में दी।

*************************