WordPress database error: [Duplicate entry '0' for key 'PRIMARY']
INSERT INTO wpru_actionscheduler_actions ( `hook`, `status`, `scheduled_date_gmt`, `scheduled_date_local`, `schedule`, `group_id`, `priority`, `args` ) SELECT 'aioseo_cache_prune', 'pending', '2026-10-13 11:24:13', '2026-10-13 11:24:13', 'O:32:\"ActionScheduler_IntervalSchedule\":5:{s:22:\"\0*\0scheduled_timestamp\";i:1791890653;s:18:\"\0*\0first_timestamp\";i:1791890653;s:13:\"\0*\0recurrence\";i:86400;s:49:\"\0ActionScheduler_IntervalSchedule\0start_timestamp\";i:1791890653;s:53:\"\0ActionScheduler_IntervalSchedule\0interval_in_seconds\";i:86400;}', 5, 10, '[]' FROM DUAL WHERE ( SELECT NULL FROM DUAL ) IS NULL

WordPress database error: [Duplicate entry '0' for key 'PRIMARY']
INSERT INTO wpru_actionscheduler_actions ( `hook`, `status`, `scheduled_date_gmt`, `scheduled_date_local`, `schedule`, `group_id`, `priority`, `args` ) SELECT 'action_scheduler/migration_hook', 'pending', '2026-10-13 11:25:13', '2026-10-13 11:25:13', 'O:30:\"ActionScheduler_SimpleSchedule\":2:{s:22:\"\0*\0scheduled_timestamp\";i:1791890713;s:41:\"\0ActionScheduler_SimpleSchedule\0timestamp\";i:1791890713;}', 1, 10, '[]' FROM DUAL WHERE ( SELECT NULL FROM DUAL ) IS NULL


Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /var/www/8de21559-5387-4378-b412-f70c22d41a99/finaljustice.in/wp-config.php on line 100
शुगर का मीटर करना है डाउन तो स्नैक्स में खाएं ये 5 हेल्दी फूड – FINAL JUSTICE
If you want to meter sugar down then eat these 5 healthy foods in snacks

03.08.2023 (एजेंसी)  – डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है. ये आपके जीवनभर आपके साथ ही रहेगी. हालांकि इसे सही खानपान और सही लाइफ़स्टाइल को फॉलो करके कंट्रोल में रखा जा सकता है. शुगर के मरीजों को खाने पीने में काफी परहेज होती है.

ऐसे में आज हम आपको उन पांच हेल्दी स्नैक्स की जानकारी दे रहे हैं जिन्में पोषक तत्व की भरपूर मात्रा होती है और इससे ब्लड शुगर लेवल पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता है…

पॉपकॉर्न -डायबिटीज के मरीज स्नैक्स में पॉपकॉर्न भी खा सकते हैं. इससे कई सारे फायदे मिलते हैं. पॉपकॉर्न का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है. इसमें स्वास्थ्य साबुत अनाज, कम कैलरी और भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

बादाम- डायबिटीज के मरीज स्नैक्स में बादाम का सेवन कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 30 ग्राम बादाम में 15 विटामिन और मिनरल होते हैं.रिसर्च में दावा किया गया है कि डायबिटीज से पीडि़त जिन लोगों ने 12 हफ्ते तक रोजाना बादाम खाए उनमें इन्सुलिन रेजिस्टेंस कम पाया गया और पैंक्रियास की एक्टिविटी में भी सुधार हुआ, जिससे ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मदद मिली. एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज के मरीज 1 दिन में 6 से 8 बादाम खा सकते हैं. बेहतर तरीका है कि रात में इसे पानी में भिगो दें और सुबह इनका छिलका उतारकर सेवन करें.

भुना चना-डायबिटीज के मरीजों के लिए भुना हुआ चना खाना भी फायदेमंद हो सकता है. चने में घुलनशील और घुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं. ये फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता हैं. चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम यानी के 28 होता है. इसलिए भी ये डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी फूड की लिस्ट में गिना जाता है.इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है.

एवोकाडो-एवोकाडो खाना भी काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें फाइबर और मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड ज्यादा होती है जिसे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से कंट्रोल होता है. एवोकाडो का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद मिलती है.

चिया सीड्स-डायबिटीज के मरीज चिया सीड्स से बने हलवे का सेवन कर सकते हैं. यह ब्लड शुगर को स्टेबलाइज करने में मदद करता है आपको बता दें कि चिया सीड में ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर और मैग्नीशियम का बड़ा स्रोत होता है. ये सभी पोषक तत्व डायबिटीज की जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं.

***********************

 

Leave a Reply