Drugs worth Rs 167 crore seized in Mizoram, woman arrested

आइजोल 25 Sep. (Rns/FJ): मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए, असम राइफल्स के जवानों ने पूर्वी मिजोरम के चंफाई जिले में 167.86 करोड़ रुपये की अत्यधिक नशे की लत वाली 5.05 लाख मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद की हैं।

रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एएस वालिया ने शनिवार शाम को बताया कि 55.8 किलोग्राम वजन के ड्रग्स को एक वाहन में गुप्त रूप से लाया गया था।

उन्होंने कहा, “हमारे सैनिकों ने मेलबुक गांव में वाहन को रोका और 50 बड़े बंडलों में निहित 5.05 लाख मेथमफेटामाइन की गोलियां बरामद की”। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ड्रग्स जब्ती के सिलसिले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।

जब्त ड्रग्स और हिरासत में ली गई महिला को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए जोखावथर थाने को सौंप दिया गया। पुलिस को संदेह है कि ड्रग्स की तस्करी म्यांमार से की गई। मिजोरम अपने पड़ोसी देश म्यांमार के साथ 510 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply