Amit Shah convenes high level meeting regarding NIA raid on PFI bases

नई दिल्ली 22 Sep. (Rns/FJ) : देशभर में टेरर फंडिंग और कैंप चलाने के मामले में पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ बड़ा अभ‍ियान चलाया गया है। एनआईए और ईडी ने केरल, तमिलनाडु और यूपी समेत देश के 10 राज्यों में एनआईए और ईडी की टीम ने पीएफआई के स्टेट से लेकर जिला स्तर के नेताओं के घरों पर छापेमारी की है और उसके करीब 100 से अधिक कैडर को गिरफ्तार किया है।

इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित शाह अपने आवास पर अहम मीट‍िंग कर रहे हैं। मीट‍िंग में एनएसए, एनआईए महान‍िदेशक, गृह सच‍िव और अन्‍य आला अफसर मौजूद हैं।

इस बीच देखा जाए तो एनआईए और ईडी की रडार पर पीएफआई के चेयरमैन ओएमए सलाम भी हैं, जिनके घर पर आधी रात को छापेमारी की गई। केंद्र की बड़ी बैठक अभी चल रही है।

सूत्रों के हवाले से बताया है कि एनआईए और ईडी की टीम ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर दस राज्यों में छापेमारी की और इस दौरान पीएफआई के 100 से अधिक कैडर को गिरफ्तार किया गया। एनआईए ने कोयंबटूर, कुड्डालोर, रामनाड, डिंडुगल, थेनी और थेनकासी सहित तमिलनाडु में कई स्थानों पर पीएफआई पदाधिकारियों के घरों की तलाशी ली। पुरसावक्कम में चेन्नई पीएफआई के स्टेट हेड ऑफिस में भी तलाशी ली जा रही है।

*************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply