Woman shot dead, husband injured

गया 16 Feb, (एजेंसी): बिहार में गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी तथा पति को घायल कर दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरूवार की देर रात करीब 10 की संख्या में अपराधियों ने सेवता गांव निवासी सुरेंद्र यादव के घर में गोलीबारी की।

इस घटना में सुरेन्द्र यादव की पत्नी कुलम देवी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारती ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना का कारण प्रथम दृष्टया भूमि विवाद बताया जा रहा है।मामले की छानबीन की जा रही है।जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

****************************

 

Leave a Reply