Union minister Ashwani Choubey participated in tricolor bike rally at every house

नई दिल्ली , 11 अगस्त (एजेंसी)। : देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और अब यह अपने अंतिम पड़ाव है। इसी महत्सव के मद्दे नजर 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’  अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बीजेपी सांसदों की ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली का आयोजन किया, जिसमें  केंद्रीय राज्य मंत्री  अश्विनी कुमार चौबे दिल्ली में आयोजित हर घर तिरंगा बाइक यात्रा में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। पिछले साल की तरह इस बार भी हर घर तिरंगा लहराएगा। आजादी के अमृत महोत्सव को हर्ष उल्लास से मनाया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने लोगों से हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। इस रैली में सांसदों और नेताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जानकारी के मुताबिक सभी ने अपनी अपनी दो पहिया वाहनों पर तिरंगा लगाया और रैली का हिस्सा बने।

बाइक रैली में तमाम केंद्रीय मंत्री खुद बाइक, स्कूटी चलाकर इसका हिस्सा बने, वहीं कुछ सांसद और मंत्री दो पहिया वाहनों पर पीछे बैठ कर प्रगति मैदान से इंडिया गेट तक रैली में शामिल हुए। हर घर तिरंगा’ अभियान 15 अगस्त तक चलेगा, जिसके अंतर्गत लोगों को अपने घरों और कार्यालयों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस बाइक रैली का मकसद ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की व्यापक पहुंच और उच्च ‘जनभागीदारी’ सुनिश्चित करने के लिए किया गया।

*************************

 

Leave a Reply