
पर्यावरण को बढ़ावा और स्वच्छता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए मंत्री ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत एक पौधा लगाया और सभी को पौधरोपण में दिल से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके साथ विधि सचिव डॉ. राजीव मणि और विधि कार्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए।

सभी ने प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया। इस अवसर पर श्री मेघवाल ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की शिक्षा, दूरदर्शिता और प्रेरणा पर जोर दिया, जिनके महत्वपूर्ण प्रयासों ने भारत की संस्कृति और परंपरा से सीधे प्रेरणा लेते हुए संविधान की प्रस्तावना में ‘समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व’ के आदर्शों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पौधरोपण के महत्व को उजागर करने के लिए संत कबीर की शिक्षाओं का भी आह्वान किया।

पौधरोपण कार्यक्र में भाग लेने के बाद श्री अर्जुन राम मेघवाल ने परिसर के भीतर श्रमदान कर स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता का उदाहरण पेश किया।
इस तरह का आयोजन व्यापक स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा है। इसका उद्देश्य पर्यावरणीय क्षति को कम करना और हरित आवरण को बढ़ाना है। विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग ने इन राष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे स्वच्छ और स्वास्थ्यकर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा दिया जा सके।
मंत्री ने श्रमदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की और दैनिक जीवन में भी पर्यावरण के अनुकूल कार्यप्रणाली को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर विधि सचिव ने कहा कि स्वच्छ और स्वास्थ्यकर कार्य वातावरण हमारी कार्यक्षमता को बढ़ाता है और सभी के लिए सकारात्मक वातावरण बनाता है। उन्होंने अपील की कि हमें अपने कार्यस्थलों को स्वच्छ, व्यवस्थित और बेहतर रखना चाहिए और विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी लगनता और मेहनत से काम करना चाहिए।
*************************