today's Horoscope

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आयेगा । किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। छात्रों को आज सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। लोग आपको बधाई देंगे।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 6

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया व्यापार आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जाएंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है । घरसे किसी विषय पर सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनाएंगे। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत हैं। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नई क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे, जिसमें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी । आज समाज सेवा के लिए की गई कोशिशें आपकी अलग पहचान बनाएंगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकांत जगह पर जाकर पढ़ाई करें, तो पढ़ाई में मन लगेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलने से कोई प्रसाशनिक कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज आपके दिमाग में नए-नए विचार आएंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों की रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च के फिल्ड से जुड़े लोगो को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा । पूराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आएगा। बिजनेस संबंधी मीटिंग में आज आप सही ढंग से अपनी बात रखेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र आज कुछ ऑनलाइन सिखने की कोशिश करेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव आएगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आएगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। बॉस आपको किसी जरूरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आज आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोडी सावधानी जरूर बरते । आज आपमें सफलता और उच्चपद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। लवमेट्स एक-दूसरे को उपहार देंगे, साथ ही कहीं घूमने भी जाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे):

भविष्य की योजनायें बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धन लाभ होने वाला है। आज जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति में मीठी नोकझोक होगी, जिससे रिश्ते में और मिठास बढेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ता और मजबूत होगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सफलता में आ रहीं रुकावटें दूर होंगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक फायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। लवमेट आज एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो रिश्तों में मधुरता आएगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का फैसला आपके पक्ष में आएगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। आज जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे से फोन पर देर तक बात करेंगे। नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):

आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पहले किये गये प्रयासों का फल आज मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आज आपको पूरानी बातों को भूलकर आगे बढऩे की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा। छात्रों को आज सफलता मिलने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 2

****************************

 

Leave a Reply