Three more BJP leaders got Y+ security

नई दिल्ली 06 फरवरी, (एजेंसी)। गृह मंत्रालय ने भाजपा के 3 और नेताओं को वीआईपी सुरक्षा देने का फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि नेताओं को वाई+ कैटेगरी की सुरक्षा के साथ सीआईएसएफ के कंमाडों भी साथ रहेंगे।

केंद्र सरकार ने नलिन कोहली, ऋतुराज सिन्हा और अभय गिरी को सुरक्षा प्रदान की है। इन तीनों नेताओं के साथ अब भारी सुरक्षाबलों का काफिला रहेगा। जानकारी के अनुसार नगालैंड चुनाव के चलते ये फैसला लिया गया है। नलिन कोहली भाजपा नगालैंड की स्टेट इंचार्ज है।

*************************

 

Leave a Reply