Threatened to fly to stop the flight

*परिवार को दुबई जाने से रोकना चाहता था शख्स*

नई दिल्ली ,27 अगस्त (आरएनएस/FJ)। चेन्नई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, नशे में धुत एक शख्स अपने परिवार को विदेश जाने से रोकने के लिए शनिवार को दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को ही बम से उड़ाने की धमकी दे डाली।

हालांकि, पुलिस नियंत्रण कक्ष में अज्ञात कॉल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यह पता लगाने के लिए गहन जांच की कि क्या इंडिगो के विमान में कोई विस्फोटक रखा गया है। विमान में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे अधिकारियों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।

एयरपोर्ट और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चेन्नई के ही रहने वाला शख्स अपने परिवार के दो सदस्यों को दुबई जाने से रोकना चाहता था। जिसके बाद उसने शहर के पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल किया।

जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। विमान के उड़ान भरने से पहले ही अधिकारी उसकी जांच में जुट गए। तलाशी लेने के बाद धमकी फर्जी निकली।

फ्लाइट सुबह 7.20 बजे दुबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। अधिकारियों ने बताया कि जिस विमान को सुबह 7.20 बजे रवाना होना था, उसने जांच के बाद दिन में अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

*********************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply