The Prime Minister shared highlights of his address at the 28th Conference of Speakers and Presiding Officers of Commonwealth Countries (CSPOC) in the Central Hall of the Parliament House.
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में संसद भवन परिसर के संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) में अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं।

श्री मोदी ने X पर अलग-अलग पोस्ट में  कहा:

“नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन में भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को वैश्विक मंच पर साझा करना एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।”

“Democratic Spirit हमारी रगों में, हमारे मन में और हमारे संस्कारों में है और ये संस्कार हमें हमारे लोकतंत्र से मिले हैं।”

“आज जब दुनिया अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है, तब भारत हर प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल साउथ के हितों को पूरी मजबूती से उठा रहा है।”

***************************