The Ministry of Parliamentary Affairs has launched an upgraded version of the web portal for the National Youth Parliament Scheme.
जिसे एनवाईपीएस 2.0 के नाम से जाना जाता है

रांची,18.03.2026 – युवा संसद कार्यक्रम को और अधिक विस्तार देने तथा छात्रों/ नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय ने 11 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय युवा संसद योजना (एनवाईपीएस) का उन्नत संस्करण लॉन्च किया, जिसे एनवाईपीएस 2.0 के नाम से जाना जाता है।

पिछला संस्करण केवल मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थानों के छात्रों तक सीमित था, इसके विपरीत एनवाईपीएस 2.0 में देश भर के सभी शैक्षिक संस्थान, समूह और नागरिक इसमें क्रमश:संस्थान के माध्यम से भागीदारी, समूह के माध्यम से भागीदारी और व्यक्तिगत भागीदारी के माध्‍यम से भाग ले सकते हैं। इसमें लिंग, जाति, पंथ, धर्म, नस्ल, क्षेत्र या देश में रहने के स्थान आदि की परवाह किए बगैर भागीदारी की जा सकती है।

इसके लॉन्च के बाद से, देश में कुल 4,586 संस्‍थानों ने संस्थान के माध्यम से भागीदारी के तहत पंजीकरण कराया है और 44,222 लोगों ने व्यक्तिगत भागीदारी के तहत हिस्सा लिया है। इसके अलावा, एनवाईपीएस की पहुँच को और बढ़ाने के लिए, मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन; राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों; अलग-अलग शैक्षणिक बोर्ड (सीबीएसई, सीआईएससीई) को लिखा है, और समय-समय पर संसद टीवी पर एक प्रचार वीडियो ट्यूटोरियल भी दिखाया जाता है।

यह जानकारी संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज राज्य सभा में लिखित उत्तर में दी।

*************************