The Indian Navy's First Training Squadron has arrived in the Maldives.

भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सारथी लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के तहत 21 अक्टूबर 2026 को मालदीव की राजधानी माले पहुंचे। मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) ने स्क्वाड्रन का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा भारत और मालदीव के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी तथा घनिष्ठ क्षेत्रीय संबंधों को दर्शाती है।

बंदरगाह पर ठहराव के दौरान, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी ने मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल के रक्षा प्रमुख और तटरक्षक बल के कमांडेंट से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय नौसेना और मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच निरंतर संपर्क व समुद्री क्षेत्र में विभिन्न आयामों पर सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी ने मालदीव में भारत के उच्चायुक्त श्री जी. बालासुब्रमण्यम से भी मुलाकात की। वहीं, प्रशिक्षण आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत स्क्वाड्रन के प्रशिक्षुओं ने गिरिफुशी प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया।

The Indian Navy's First Training Squadron has arrived in the Maldives.

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल और समझ को गहरा करने के लिए एक-दूसरे के जहाजों का दौरा, खेल प्रतियोगिताएं, सामाजिक मेल-मिलाप व जनसंपर्क से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

यह यात्रा भारतीय नौसेना और मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच बेहतर परिचालन तालमेल तथा आपसी समझ को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, यह महासागर (क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत व मालदीव के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को भी उजागर करती है।

**********************