बैठक में रेलवे बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न रेल मंडलों, उत्पादन इकाइयों, उपक्रमों, प्रशिक्षण संस्थानों तथा रेलवे भर्ती बोर्डों के प्रमुख, मुख्य राजभाषा अधिकारी तथा राजभाषा से संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।
बैठक के प्रारंभ में रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (मानव संसाधन) ने उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उसके उपरांत पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन का विवरण प्रस्तुत किया गया। समीक्षााधीन अर्धवार्षिक अवधि के दौरान संसदीय राजभाषा समिति द्वारा निरीक्षित कार्यालयों की जानकारी भी दी गई। इस अवधि में रेलवे बोर्ड तथा अधीनस्थ कार्यालयों में राजभाषा के प्रयोग और प्रोत्साहन से संबंधित विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। समीक्षााधीन अर्धवार्षिक अवधि में रेलवे बोर्ड में आयोजित हिंदी कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के उपरांत रेलवे हिंदी सलाहकार समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव प्रदान किए।
बैठक में श्री वी. सोमन्ना एवं श्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रेलवे हिंदी सलाहकार समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों का समुचित रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
*************************