शिमला ,30 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को किसानों और गरीबों की आवाज़ एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
सुक्खू ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का देश के प्रति समर्पण और सेवाभाव सदियों तक प्रेरणा की अलख जगाता रहेगा। उन्होंने बताया कि चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। वह एक ईमानदार और कर्मठ राजनेता थे। देश की आजादी की लड़ाई में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने सराहनीय कार्य किए। उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने ग्रामीण कर्जदारों को राहत देने वाला ऋण मुक्ति विधेयक तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
****************************