Strict action against encroachment in Ranchi

रांची,07.04.2026 –  दो प्रमुख मार्गों पर अभियान  जुर्माना भी वसूला गया. रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम द्वारा शहर के दो प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया.

यह अभियान अल्प परमवीर अल्वर्ट एक्का  चौक से जेल मोड तक एवं किशोरी यादव चौक से हरमू चौक तक संचालित किया गया. अभियान के दौरान सड़क किनारे पर किए गए अतिक्रमणों को हटाते हुए अस्थाई संरचनाओं को ध्वस्त किया गया तथा विभिन्न सामग्रियों को जप्त किया गया.

Strict action against encroachment in Ranchi

परमवीर अल्वर्ट एक्का चौक से जेल मोड तक दो ठेला एक चौकी अस्थाई सेट बस्बाला एवं अन्य सामान व्याप्त किए गए वहीं किशोरी यादव चौक से हरमू चौक तक एक काउंटर एक वाटर टैंक दो कुर्सियां दो ठेला एक बेंच सहित अन्य सामग्री जप्त की गई.

इसके अतिरिक्त सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने गंदगी फैलाने तथा अवैध डिजिटल विज्ञापन प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 7000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया.

रांची नगर निगम द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करें.

नगर निगम द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर चलता रहेगा.

*********************