Situation going from bad to worse in J&K Mehbooba

श्रीनगर ,19 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, क्योंकि हर दिन निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं।

सुश्री महबूबा ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि चाहे कश्मीरी पंडित पूरन भट की हत्या हो या उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की या इमरान गनई की हत्या, जिसे पुलिस ने आतंकवादी करार दिया था, पीडीपी इन हर हत्या की निंदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी के नाम पर इमरान गनई को पकड़ा गया और बाद में पुलिस ने कहा कि एक आतंकवादी ठिकाने पर छापेमारी के दौरान उसे एक अन्य आतंकवादी ने मार डाला। इस दौरान उन्होंने इमरान की हत्या मामले की जांच की मांग की।

उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप हैं कि इस तरह की हत्याएं ‘पकड़ो और मारो’ की नीति के तहत की गई हैं। उन्होंने कहा, पंजाब में उथल-पुथल के दौरान भी इसी तरह की नीति का इस्तेमाल किया गया था और इस तरह की हत्याओं के आरोप लगे थे, क्योंकि युवाओं को उठाया जा रहा था और बाद में मार दिया जाता था।

इस तरह की हत्याओं की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, हमें डर है कि स्थिति और खराब हो सकती है और जम्मू-कश्मीर में इस तरह की हत्याएं हो सकती हैं, क्योंकि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखें करीब आ रही हैं तथा भाजपा हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेल रही है।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि कश्मीर में हत्या की घटना आम बात हो गई है। उन्होंने कहा, संदिग्ध बताकर नागरिकों की हत्याएं कर देना कश्मीर में आम बात बन गई हैं। इमरान गनई को पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर हिरासत में एक अन्य आतंकवादी द्वारा कथित तौर पर मार दिया गया।

***********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply