Ruckus in Karnataka over posters, Section 144 imposed

शिमोगा, 16 अगस्त (एजेंसी)। शिमोगा के आमिर अहमद सर्कल में स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर और मैसूरु के शासक रहे टीपू सुल्तान के पोस्टर लगाने को लेकर हुए विवाद में सोमवार को दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवकों की पहचान प्रेम सिंह और प्रवीण के रूप में हुई है। युवकों का इलाज चल रहा है। चाकूबाजी की घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हैं।

इलाके में तनाव को देखते हुए पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शिवमोगा के कलेक्टर ने मंगलवार को शहर और भद्रावती टाउन लिमिट में स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। कलेक्टर ने कहा कि इन दोनों जगहों पर 18 अगस्त तक धारा 144 लागू रहेगी। मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा, घटना नहीं होनी चाहिए थी।

मैंने शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। शहर में 18 अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

चाकूबाजी करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक समूह ने सर्कल में हाई मास्ट लाइट पोल पर सावरकर का पोस्टर लगाने का प्रयास किया।

कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और वहां टीपू सुल्तान का पोस्टर लगाने का प्रयास किया। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए थे।

*******************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply