पाकुड़,06.11.2025 – जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज डीबीएल कोल कंपनी द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद के अंतर्गत कुल 50 आधुनिक ट्रैफिक बैरियर जिला प्रशासन, पाकुड़ को प्रदान किए गए। यह पहल जिले में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने डीबीएल कंपनी के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इन ट्रैफिक बैरियर्स की सहायता से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।
यह संसाधन पुलिस प्रशासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगा तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने आगे कहा कि यह सहयोग जिला प्रशासन और निजी संस्थाओं के बीच सार्वजनिक हित में समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है।
सभी ट्रैफिक बैरियर्स को प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर स्थापित किया जाएगा ताकि यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीबीएल कोल कंपनी के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
**************************