Ranchi: Major action by Doranda police; three arrested with brown sugar.

रांची,10.06.2026 –  वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) रांची के निर्देश पर डोरंडा थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व एवं डोरंडा थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित छापामारी दल ने डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मोहल्ला स्थित एक खटाल में कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ड्रग्स की सप्लाई और सेवन में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सानु कुमार उर्फ दानडी (न्यू कॉलोनी, जगन्नाथपुर), कासिफ अली उर्फ भोकरे (बेलदार मोहल्ला, डोरंडा) तथा आरिफ उर्फ मोनू (बेलदार मोहल्ला, डोरंडा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 28 पुड़िया ब्राउन शुगर, 3,880 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए डोरंडा थाना कांड संख्या 147/26, दिनांक 08 जून 2026 दर्ज किया तथा तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय, रांची भेज दिया।

इस कार्रवाई में डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार पांडेय, पवन कुमार यादव, रितेश कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक शोएब अहमद खान, अमीन मरांडी, सुखदेव रजक सहित डोरंडा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

*************************