Ranchi DC Mr. Manjunath Bhajantri appeared strict during a review meeting regarding land revenue-related matters.

अंचल कार्यालयों से मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई की चेतावनी

कांके के एक राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश

लंबित दाखिल-खारिज आवेदनों की समीक्षा, अनगड़ा कर्मचारी को शोकॉज

10 डिसमिल से कम म्यूटेशन का मामलों को युद्ध स्तर में निष्पादन करने का निर्देश

रिजेक्ट म्यूटेशन केस की होगी समीक्षा, गड़बड़ी करनेवालों पर होगी कार्रवाई

सभी सीाओ को पिछले 2 महीने में पंजी-2 में सुधार का रिपोर्ट देने का निर्देश

अंचल अधिकारियों को निर्देश, कार्यालय कर्मियों को रखें नियंत्रित

रांची,04.04.2026 – ‘‘.कोई भी सीओ जमीन माफिया के साथ सांठगांठ न करे, कोई भी सीआई और कर्मचारी गलत चीजों में इन्वॉल्व न हो… नहीं तो कार्रवाई सुनिश्चित है। भू-राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज सख्त लहजे में सभी को चेतावनी दी।

Ranchi DC Mr. Manjunath Bhajantri appeared strict during a review meeting regarding land revenue-related matters.

कांके के एक राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश

जिला के विभिन्न अंचलों से भू-राजस्व से संबंधित मामले में मिल रही शिकायतों पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री सख्त नजर आये। उन्होंने सीओ, सीआई और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियम विरुद्ध गलत करनेवालों को किसी भी परिस्थ्तिि में नहीं बख्शा जायेगा, उनपर सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कांके अंचल में जमीन में अवैध रुप से बाउंड्री वॉल निर्माण के मामले में एक राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने का निर्देश दिया गया।

लंबित दाखिल-खारिज आवेदनों की समीक्षा, अनगड़ा कर्मचारी को शोकॉज

बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी अंचलों में लंबित दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा की गयी। अंचलवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सीआई और कर्मचारियों से कारण पूछा। अनगड़ा अंचल में 90 दिनों से ज्यादा म्यूटेशन के लंबित आवेदन को ससमय निष्पादित नहीं करने पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कर्मचारी को शोकॉज करने का आदेश दिया गया।

” 10 डिसमिल से कम का म्यूटेशन युद्ध स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें ”

10 डिसमिल से कम म्यूटेशन के मामलों के निष्पादन के लिए अंचलवार रांची में कई बार शिविर लगाकर आवेदनों का निष्पादन किया गया एवं आवेदक को करेक्शन स्लिप भी दिया गया। बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि 10 डिसमिल से कम के म्यूटेशन के मामलों का त्वरित निष्पादन करें, उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में 10 डिसमिल से कम के लंबित म्यूटेशन का मामला आता है तो कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।

रिजेक्ट म्यूटेशन केस की होगी समीक्षा गड़बड़ी पायी गयी तो कार्रवाई

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अपर समाहर्त्ता, रांची को प्रत्येक अंचल से रिजेक्ट हुए 10-10 म्यूटेशन के मामलों की रैंडम सिलेक्शन कर समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच में यदि पाया जाता है कि गलत तरीके से आवेदन अस्वीकृत किया गया तो सभी संबंधित के खिलाफ आरोप पत्र गठित करें।

पंजी-2 में सुधार का रिपोर्ट देने का निर्देश

बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अंचलवार पंजी-2 में सुधार की भी समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि सभी अंचल अधिकारी पिछले दो महीने में पंजी-2 में सुधार से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध करायें। उन्होंने जनता दरबार में पंजी-2 में सुधार से संबंधित शिकायत आने पर आरोप पत्र गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

‘‘तकनीकी कारण से म्यूटेशन लंबित तो ससमय जानकारी दें‘‘

लंबित दाखिल-खारिज आवेदनों की समीक्षा के दौरान सीओ द्वारा बताया गया कि तकनीकी कारण से भी मामले लंबित हैं। इस पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कहा गया कि तकनीकी कारण से राजस्व कार्य बाधित न हो इसके लिए ससमय राजस्व कार्यालय को सूचित करें ताकि यथाशीघ्र समाधान किया जा सके।

अंचल अधिकारियों को निर्देश, कार्यालय कर्मियों को रखें नियंत्रित

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वो अपने कार्यालय कर्मियों को नियंत्रण में रखें। किसी भी तरह से भूमाफिया के साथ सांठगांठ एवं गलत कार्याें में संलिप्तता पर कार्रवाई करें।

इकसे अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों के भूमि चिन्हितीकरण, हिट एंड रन एवं आपदा मामले में मुआवजा राशि भुगतान संबंधित अन्य राजस्व कार्याें के ससमय निष्पादन के निर्देश दिये।

समाहरणाल ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त सभागर में आयोजित बैठक में अपर समाहर्त्ता, रांची, सभी प्रखण्ड के जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारी, विभिन्न अंचल के अंचल अधिकारी, सीआई, कर्मचारी उपस्थित थे।

************************