खूँटी,10.11.2025 – श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर खूँटी के द्वारा महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खूँटी में PMNAM Apprenticeship Mela 2025 का आयोजन किया गया।
आयोजन श्री आनन्द कुमार जिला नियोजन पदाधिकारी-सह-सहायक शिक्षु सलाहकार खूँटी, प्रभारी प्राचार्य, श्री नवरत्न प्रसाद, श्री विजय कुमार पासवान प्रशिक्षण अधिकारी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खूँटी, श्री दीपक कुमार वर्मा Young Professional खूँटी के द्वारा संयुक्त रूप से अप्रेंटिसशिप मेला का शुभारंभ किया गया।
Apprenticeship Act 1961 के अंतर्गत राज्य / विभन्न राज्यों के निबंधित 30 एवं 30 से अधिक कामगारों वाले (including contractual) MSME/manufacutring sector / service sector) एवं अन्य सभी प्रकार के प्रतिष्ठान/उपक्रम, तकनीकी प्रशिणार्थियों (आई०टी०आई०/ डिप्लोमा / इंजीनिररिंग/short term skill) एवं गैर तकनीकी छात्रों (5वीं से स्नातक आदि) को Designated/optional व्यवसायों में 2.5-15 प्रतिशत बैण्ड में प्रशिक्षण प्राप्त कराना अनिवार्य है, जबकि 4 से 29 कामगारों वाले प्रतिष्ठानों हेतु यह वैकल्पिक है।
जिला नियोजन पदाधिकारी, खूँटी ने संबोधन में बताए कि अप्रेंटिसशिप मेला एक प्रकार का प्रशिक्षण कार्यकाल होता है, जिसमें प्रशिक्षणार्थी को औद्योगिक कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इस कार्य के दौरान प्रशिक्षणार्थी एक सामान्य कर्मचारी की तरह कार्य करता है।
इस प्रोग्राम का सबसे बड़ा लाभ यह है, कि उसमें प्रशिक्षणार्थी को उद्योग के बारे में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान मिलता है जिसकी मदद से उनके कार्य कौशल में निखार होता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थी को stipend के रूप में एक निश्चित राशि का भुगतान भी दिया जाता है। अभ्यर्थी को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु (www.apprenticeshipindia.gov.in) पर अपना निबंधन करना अनिवार्य है। इसी प्लेटफॉर्म पर सरकारी/ निजी नियोजक पंजीकृत होते है एवं योग्यता तथा रिक्तियों के आलोक में प्रशिक्षाणार्थी के साथ contract करते है।
इस अप्रेंटिसशिप मेला में 06 नियोजकों CONFEDERATION OF INDIA INDUSTRIES, PATNA BIHAR, VISON INDIA PVT LTD SECTOR 67 NOIDA UP, TAJNA RIVER INDUSTRY PVT LTD KHUNTI, KS GANGA HOSPITAL & RESEARCH CENTER KHUNTI इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी तथा 350 आवेदक/आवेदिकाओं ने भाग लिया जिसमें विभिन्न नियोजको द्वारा कुल 118 आवेदकों को शॉर्ट लिस्ट किया गया जिसमें 24 महिला आवेदिका है।
इस अवसर पर जिला नियोजन कार्यालय खूँटी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
***********************