Preparations for Census-2027 Intensify; Special Briefing on Self-Enumeration Held at Ranchi Press Club

रांची,02.05.2026  – जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां अब ज़मीनी स्तर पर तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब परिसर में (01.05.2026) स्व-गणना (Self-Enumeration) को लेकर एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रांची प्रेस क्लब और रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें मीडिया और प्रशासन के बीच समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।

Preparations for Census-2027 Intensify; Special Briefing on Self-Enumeration Held at Ranchi Press Club

कार्यक्रम के दौरान स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना में डिजिटल माध्यम को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके तहत आम नागरिक स्वयं भी अपनी गणना ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार द्वारा एक विशेष पोर्टल https://se.census.gov.in/⁠ शुरू किया गया है, जहां 01 मई से 15 मई 2026 तक लोग घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

Preparations for Census-2027 Intensify; Special Briefing on Self-Enumeration Held at Ranchi Press Club Preparations for Census-2027 Intensify; Special Briefing on Self-Enumeration Held at Ranchi Press Club

ब्रीफिंग में बताया गया कि स्व-गणना से न केवल प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी और डेटा अधिक सटीक तरीके से संकलित किया जा सकेगा। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि नागरिकों को पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी, ताकि भविष्य की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में इसका सही उपयोग हो सके।

इस अवसर पर मीडिया की भूमिका को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया गया। उपस्थित पत्रकारों से अपील की गई कि वे इस जानकारी को व्यापक स्तर पर प्रसारित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त महोदय, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी, सचिव अभिषेक सिन्हा, संयुक्त सचिव चंदन भट्टाचार्य, कार्यकारी सदस्य सौरभ कुमार शुक्ला, प्रतिमा कुमारी, संजय सुमन और विजय कुमार गोप समेत कई वरिष्ठ पत्रकार और क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया और लोगों से समय रहते स्व-गणना में भाग लेने की अपील की।

*************************