Organized crime seminar cum honor ceremony

रांची,  11.02.2023 – पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के द्वारा आज दिनांक 11.02.23 को समय 02:00 बजे अप0 में वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय स्थित, सभागार में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अपराध गोष्टी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक /पु0नि0 एवं थाना/ओ0पी0, प्रभारी उपस्थित हुए ।

Organized crime seminar cum honor ceremony

गोष्टी के प्रारंभ में 26 जनवरी 2023 को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया जिसके लिए सभी को धन्यवाद दिया गया, साथ ही सभी को आगामी G-20 का बैठक *को देखते हुए* ग्रामीण थाना क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थान बदल-बदल कर एंटी क्राइम चेकिंग करने तथा अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखने हेतु अपने-अपने थाना से पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया

विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी सभी थाना प्रभारी से की गई। साथ ही आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिए गए:- अपराध नियंत्रण में—–:: हाल के दिनों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है जिस पर अंकुश लगाने हेतु अधोहस्ताक्षरी के द्वारा सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि ग्रामीण थाना क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाकर माइक से Announce करेंगे कि अपने अपने वाहन की सुरक्षा स्वयं करें ताकि इस पर अंकुश लगाया जा सके।

पिछले 02 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन, संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी, C.C.T.N.S-IIF 2 FORM को समय पर अपलोड करने—–अनुसंधान नियंत्रण में यू0डी0 कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक करवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

गोष्टी के उपरांत वैसे पुलिस पदाधिकारी जिन्होंने जनवरी माह में चार (04) या चार से अधिक कांडों का निष्पादन एवं पिछले महीना में विशेष कांडों के उद्भेदन में महत्वपूर्ण निभाने वाले निम्नांकित पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी 1.श्री ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, रांची, 2. श्री सुनील कुमार तिवारी, पुoनिo सह थाना प्रभारी, नामकुम, 3. श्री सपन कुमार महथा, पुoनिo सह थाना प्रभारी, रातु, 4. श्री संजीव कुमार, पुoनिo सह थाना, कांके, 5. पुoअoनिo ब्रजेश कुमार थाना प्रभारी, अनगड़ा, 6. पुoअoनिo कमलेश राय, थाना प्रभारी बुढ़मू, 7. पुoनिo मधुसूदन मोदक, प्रभारी अभियोजन, कोषांग, 8. सoअoनिo राजेंद्र महतो, बुढ़मू थाना, 9. सoअoनिo संजय कुमार चान्हो थाना, 10. सुनील कुमार मुर्मू, नरकोपी थाना, 11. सoअoनिo बाल किशोर हेंब्रम, ईटकी थाना, 12. पुoअoनिo शिव नाथ तिवारी, नामकुम थाना, 13. पुoअoनिo आकाश कुमार, नामकुम थाना 14. पुoअoनिo बोस मुंडा, नामकुम थाना, 15. पुoअoनिo मदन मिश्र, नामकुम थाना, 16. जियालाल किस्कू, नामकुम थाना, 17. सoअoनिo लाल मोहन पांडे, नामकुम थाना, 18. पुoअoनिo सुखदेव साह, प्रभारी, खरीदाग ओoपीo, 19. पुoअoनिo रिषु सिन्हा, कांके थाना, 20. पुoअoनिo छत्रधारी कुमार, कांके थाना, 21. पुoअoनिo राहुल दास, रातु थाना, 22. पुoअoनिo पिंटू कुमार, रातु थाना, 23. पुoअoनिo अंजन कुमार, रातु थाना, 24. आशुo सoअoनिo सिम्पी कुमारी, प्रवाचक, पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, यातायात, रांची को प्रशस्ति पत्र के साथ डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया।

*****************************

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *