अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), रांची श्री राजेश्वर नाथ आलोक से पदभार ग्रहण किया
पदभार ग्रहण के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई, जिसमें जिले की समसामयिक विधि व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति तथा आगामी चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया
श्री धनंजय ने पदभार संभालते हुए कहा कि वे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं
रांची, 29.05.2026 – आज समाहरणालय ब्लॉक – ए कार्यालय कक्ष में श्री धनंजय, नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), रांची ने आज अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), रांची श्री राजेश्वर नाथ आलोक से पदभार ग्रहण कर लिया।

इस दौरान अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह, स्थापना उप समाहर्ता रांची, श्री बिवेक कुमार सुमन एवं कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।
पदभार ग्रहण के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई, जिसमें जिले की समसामयिक विधि व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति तथा आगामी चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
श्री धनंजय ने पदभार संभालते हुए कहा कि वे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने श्री राजेश्वर नाथ आलोक को उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
***************************