08.04.2026 – महाराजा म्यूज़िक के बैनर तले निर्मित और अश्विन महाराज द्वारा प्रस्तुत नया म्यूजिक वीडियो ‘जश्न की ज़ुबान हूँ मैं’ रिलीज कर दिया गया है। बाली की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया यह गाना इंटरनेशनल विजुअल्स और कैची बीट्स के साथ हर तरह के जश्न के लिए एक परफेक्ट पार्टी ट्रैक बनकर उभरता है।
यह गाना ग्लैमर, म्यूज़िक और सेलिब्रेशन का परफेक्ट मेल पेश करता है। गाने को शंकर दास और सतीश त्रिपाठी ने अपनी आवाज़ दी है। म्यूज़िक और लिरिक्स भी सतीश त्रिपाठी के हैं।
गाने का निर्देशन अश्विन महाराज ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी आनंद भाकुनी ने संभाली है।
इसमें अप्रिलियानी पुत्री और गुंग चिंटा की स्टाइलिश परफॉर्मेंस देखने को मिलती है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय
************************