‘लव गुरु’ जीवीजी प्राइम टाइम चैनल पर जारी https://finaljustice.in/love-guru-released-on-gvg-prime-time-channel/

27.12.2022  –  कनौजिया फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘लव गुरु’ जीवीजी प्राइम टाइम के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया गया है।

निर्माता व निर्देशक अभय कनौजिया की इस फिल्म के सह निर्माता यास्मीन शेख व आशीष पी पोरिया, लेखक हुसैन सिद्दीकी, एडिटर सरफराज और डीओपी रणविजय सिंह हैं। सेक्स एजुकेशन की आवश्यकता के प्रति आवाज़ बुलंद करती इस फिल्म के मुख्य कलाकार अभिषेक शुक्ला, खुशी शर्मा, मुस्ताक शेख, पलक यादव, सुषमा बिरुआ और सरफराज खान आदि हैं।

सेक्स जागरूकता अभियान के तहत इस संदेशपरक फिल्म के निर्माण के बाद बहुत जल्द ही निर्माता निर्देशक अभय कनौजिया एक वेब सीरीज और हिंदी फीचर फिल्म की घोषणा करने वाले हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

Leave a Reply

You missed