हिसार 17 may, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सेना के समान में हरियाणा के हिसार में भारतीय जनता पार्टी की ‘तिरंगा यात्रा’ के दौरान राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी चक्कर खाकर गिर गईं।
मौके पर मौजूद पार्टी के अन्य नेताओं ने उन्हें संभाला और उन्हें पानी पिलाया। थोड़ी देर में तबीयत ठीक होने के बाद वह अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं। किरण चौधरी को पहले से ही पैर में चोट लगी हुई थी और उन्होंने मंच पर बताया भी था कि वह चोटिल हैं।
उन्होंने कहा कि वह तिरंगा यात्रा में थोड़ी दूर ही चल सकेंगी।
तिरंगा यात्रा आजाद नगर से प्रारंभ होकर लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक तक निकाली गयी, जिसमें कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, हांसी विधायक विनोद भ्याणा, हिसार विधायक सावित्री जिंदल, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, बवानी खेड़ा विधायक कपूर सिंह बाल्मिकी, महापौर प्रवीन पोपली आदि शामिल हुए।
*****************************