नई दिल्ली – श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर कहा, “ माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में मिशन पोषण 2.0 के अंतर्गत 9 से 23 अप्रैल तक देशभर में 8वां पोषण पखवाड़ा 2026 मनाया जाएगा। इस वर्ष का थीम “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना” है, जो हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने पर केंद्रित है। यह अभियान कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त करने के साथ-साथ जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देगा।
आइए, हम सभी मिलकर स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

**************************