Go Air flight flew away leaving 50 passengers at the airport

*रनवे पर ही रह गए यात्री*

नई दिल्ली 10 Jan (एजेंसी): आए दिन आ रही फ्लाइट्स से जुड़ी खबरें सुर्खियों बटोर रही हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरत में डालने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमानन कंपनी गो फर्स्ट की फ्लाइट सोमवार को 50 से अधिक यात्रियों के बिना ही रवाना हो गई।

Go Air इस मामले में अपनी इंटरनल जांच कर रहा है। ये घटना कल की है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही छूट गए इन सभी 50 पैसेंजर्स को Go Air ने दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने Go Air से इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के बाद Go Air पर DCGA जरूरी एक्शन ले सकता है।

कई यात्रियों ने बाद में विमानन कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और इस मामले में हुए ट्वीट कर जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट G8116 सोमवार को सुबह 6.30 बजे बेंगलुरु हवाईअड्डे से रवाना हुई। कई सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, विमान 54 यात्रियों के बिना ही उड़ान भर गया। ये यात्री रनवे पर बस में ही बैठे रह गए।

एक सोशल मीडिया यूजर ने बेंगलुरु एयरपोर्ट का वीडियो शेयर कर कहा कि ‘गो फर्स्ट की बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली G8116 फ्लाइट 54 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई। फ्लाइट में इन 54 यात्रियों का सामान सवार था। लेकिन इन यात्रियों को लिए बिना ही विमान ने उड़ान भरी।’

*******************************

 

Leave a Reply