Encounter between security forces and terrorists in Jammu and Kashmir's Budgam

जम्मू,15 जनवरी (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर जिले में मगाम के रेडबग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तबदील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

*******************************

 

Leave a Reply

You missed