ED takes big action in Jalandhar, 26 luxury cars, property worth Rs 178.12 crore seized

178.12 करोड़ की संपत्ति जब्त

जालंधर ,07 फरवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  शहर में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज समेत अन्य के खिलाफ जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट टीम ने एक्शन लिया है।

जानकारी के अनुसार जांच में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने 6 अचल संपत्तियों, 73 बैंक खातों में बैंक बैलेंस और 26 लक्जरी वाहनों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। इस सारे सामान की मार्केट वैल्यू करीब 178.12 करोड़ रुपए है।

जांच में सामने आया था कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न निवेशकों को झांसा दिया। उन्हें क्लाउड पार्टिकल्स बेचने और उन पार्टिकल्स को वापस लीज पर देने की आड़ में ज्यादा रिटर्न देने की बात कही गई।

जबकि इसके लिए उनके पास कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। बता दें कि अब तक जब्त की गई गाडिय़ों में दो जी-वेगन, एक एक्सयूवी लेक्सेस, एक रेंज रोवर, रूबीकॉन, ऑडी आर-8, रेंज रोवर स्पोर्ट्स सहित अन्य लग्जरी गाडिय़ां शामिल हैं।

वहीं, 17 से 20 जनवरी को व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और बिग बॉय टॉयज से जुड़ी मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ ईडी ने सर्च की थी।

जिसमें उन्होंने एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़), 3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त किए था।

************************

Read this also :-

विश्वक सेन और आकांक्षा शर्मा की फिल्म लैला का ट्रेलर रिलीज

जुरासिक वल्र्ड रीबर्थ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज