योजना अंतर्गत मार्च महीने की सम्मान राशि (2500 रूपये) का भुगतान
रांची जिला में 3 लाख 89 हजार 296 लाभुकों के खाते में किया गाय आधार बेस्ड भुगतान
लाभुकों के मध्य 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार की राशि का भुगतान
रांची,05.04.2026 – राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों के मध्य मार्च महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के तहत जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।
मार्च माह में विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति निम्न है :-
अनगड़ा – 16,701 लाभुक
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 13360 लाभुक
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,683 लाभुक
बेड़ो – 20,571 लाभुक
बुण्डू – 8,440 लाभुक
बुण्डू नगर पंचायत – 3,502 लाभुक
बुढ़मू – 17816 लाभुक
चान्हो – 19,699 लाभुक
हेहल शहरी क्षेत्र – 15,245 लाभुक
ईटकी – 10,334 लाभुक
कांके – 31,548 लाभुक
कांके शहरी क्षेत्र – 1,313 लाभुक
खलारी – 9,580 लाभुक
लापुंग – 11,342 लाभुक
माण्डर – 23,079 लाभुक
नगड़ी – 17,856 लाभुक
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8250 लाभुक
नामकुम – 17847 लाभुक
नामकुम शहरी क्षेत्र – 9489 लाभुक
ओरमांझी – 18,147 लाभुक
राहे – 9,522 लाभुक
रातू – 18,545 लाभुक
सिल्ली – 21,120 लाभुक
सोनाहातू – 13,036 लाभुक
तमाड़ – 18,491 लाभुक
सदर शहरी क्षेत्र – 24,780 लाभुक
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, रांची द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो तथा यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में समस्या हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाए, जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
***************************