निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित रखने पर जोर
निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को न्यूनतम परेशानी हो
रांची,01.06.2026 – जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची में बन रहें कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक किया। बैठक में निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया।

निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित रखने पर जोर
बैठक में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा आम जनता को न्यूनतम परेशानी हो, इसके लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाए।
निर्माण स्थल पर पर्याप्त साइनेज, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में, पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) रांची, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण राँची, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
*****************************