Congress surrounded Prime Minister Modi for taking credit for Chenab Bridge, said - there is no competition

नईदिल्ली,06 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लाइन से जुड़ी परियोजनाओं के तहत चेनाब ब्रिज का उद्घाटन करने और इसका श्रेय लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है।

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि इस परियोजना को 1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने दी थी।

उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला के बीच 272 किलोमीटर लंबे हिस्से में 160 किलोमीटर का उद्घाटन तो 2014 से पहले ही हो गया था।

जयराम ने आगे कहा, हकीकत यह है कि शासन में हमेशा निरंतरता होती है…खासकर वहां, जहां संरचनात्मक परियोजनाओं का सवाल है, जिसमें भू-वैज्ञानिक, भौगोलिक, सुरक्षा, राजनीतिक तौर पर बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है वहां शासन में निरंतरता का विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस मोदी को याद दिलाना चाहती है कि उन्हें शासन में निरंतरता को स्वीकारना चाहिए, पहले की सरकार ने जो काम किए, प्रधानमंत्री उनका श्रेय लेने में बहुत आगे हैं। इसमें उनका कोई मुकाबला नहीं।

****************************