Congress changes name of Bharat Nyay Yatra to Bharat Jodo Nyay Yatra

नई दिल्ली ,04 जनवरी (एजेंसी)। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया की आज की बैठक में सभी नेताओं की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा किया। उन्होंने कहा भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे।राहुल गाँधी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।

जयराम रमेश ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी. लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। भारत जोड़ो यात्रा ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी।ये यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी-20 मार्च

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से 6,200 किलोमीटर की भारत न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों को कवर करेगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े 14 जनवरी को यात्रा को इंफाल से हरी झंडी दिखाएंगे। न्याय यात्रा देश के लोगों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के लिए होगी।

राहुल गांधी 4 राज्यों को कवर करते हुए 6,200 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस बार यात्रा का माध्यम बस और पैदल यात्रा होगा। न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों को कवर करेगी।

*******************************

 

Leave a Reply

You missed