हाईकोर्ट ने दिया आदेश, कहा-चंडीगढ़ पुलिस जांच में फेल
चंडीगढ़ 16 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारतीय सेना के कर्नल पुषपिंदर बाठ और उनके बेटे के साथ कुछ महीने पहले पटियाला में हुई मारपीट के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान इस केस की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है।
बता दें ये मामला काफी समय तक चर्चा में है। इससे पहले इस मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस को सौंपी गई थी, लेकिन अदालत ने माना कि यूटी पुलिस मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच करने में विफल रही।
वहीं हाईकोर्ट के इस फैसले का कर्नल की पत्नी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा, कि अदालत का यह फैसला राहत देने वाला है।
क्योंकि अब उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी। जल्द ही अदालत की ओर से औपचारिक आदेश भी जारी किया जाएगा, जिसमें यह भी स्पष्ट होगा कि सीबीआई को कितने समय में जांच पूरी करनी है।
वहीं, पंजाब के फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जांच का मामला है। जांच होनी चाहिए। पहले परिवार ने चंडीगढ़ पुलिस से मांग की थी। बाकि जांच का आदेश आने के बाद सारी स्थिति साफ पाएगी।
**************************