BSF's big operation in Tripura

*80 लाख के नशीले पदार्थ जब्त किए*

नई दिल्ली 23 Aug. (Rns/FJ): सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने त्रिपुरा में अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर करीब 80 लाख के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। बीएसएफ त्रिपुरा यूनिट की तरफ से यह जानकारी साझा की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स को लेकर स्पेशल ऑपरेशन चला रही है।

इसी कड़ी में रविवार और सोमवार को बीएसएफ ने त्रिपुरा के सीमावर्ती इलाकों में अलग-अलग कार्यवाही करते हुए लाखों के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। नशे की ये खेप अनाधिकृत तरीके से बांग्लादेश भेजी जा रही थी।

बीएसएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ की त्रिपुरा स्थित 133 सीमांत बटालियन के जवानों ने खुफिया इनपुट के आधार पर बांग्लादेश से लगे सीमावर्ती इलाकों में कई जगह स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया।

इसमें 9880 प्रतिबंधित याबा टेबलेट, 37 किलो गांजा, 184 बोतल फेंसिडिल, 18 मवेशी और 118 नए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन सभी की कीमत 79,27,793 लाख आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी नशीले पदार्थ और अन्य सामान सीमा के पार बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी। मगर बीएसएफ की मुस्तैदी ने एक बड़ी तस्करी की साजिश को नाकाम कर दिया। फिलहाल सीमा सुरक्षा बल के जवान स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये तस्करी का रैकिट किसके जरिए चलाया जा रहा था।

आने वाले समय में कुछ गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। गौरतलब है कि बीएसएफ लंबे वक्त से भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है।

**********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply