*17 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त*

नई दिल्ली 24 Aug. (Rns/FJ): नशीले पदार्थों की तस्करी पर असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.20 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की है। असम राइफल्स की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, असम राइफल्स के जवानों को एक खुफिया इनपुट के आधार पर पता चला कि म्यांमार से मणिपुर के टेंग्नौपाल जिले में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप भेजी जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर मंगलवार को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने सीमा के पास एक संयुक्त अभियान में म्यांमार की तरफ से भारत आ रहे 2 व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी। जवानों के चुनौती देने पर दोनों व्यक्तियों ने अपने पास रखे बोरे फेंक दिए और म्यांमार की तरह भाग गए। बोरियों की जब तलाशी ली गई, तो उसमें से 8.6 किलो ब्राउन शुगर बरामद हुई। जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत 17.20 करोड़ बताई जा रही है।

इस पूरे अभियान को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने टेंग्नौपाल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में अंजाम दिया। बरामद किए गए ब्राउन शुगर को आगे की जांच के लिए मोरेह पुलिस को सौंप दिया गया है। इसके पीछे सीमा पार से तस्करों का कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है, उसकी भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में जो ड्रग्स सप्लाई की जाती है, उसमें से ज्यादातर म्यांमार के रास्ते मणिपुर से ही आती है। ऐसे में पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय असम राइफल्स के जवान ड्रग तस्करी को रोकने के लिए हमेशा मुस्तैद रहते हैं।

***********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply