नई दिल्ली ,02 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आए तेज तूफान और भारी हवाओं के कारण एक हादसा हुआ है। एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर तेज हवा के दबाव के चलते टिन की छत का एक हिस्सा नीचे गिर गया।
घटना के तुरंत बाद, हवाई अड्डे पर मौजूद यात्रियों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस हादसे में फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
हवाई अड्डे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। गिरी हुई छत से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। हालांकि, इस घटना का हवाई अड्डे के सामान्य संचालन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है और उड़ानों का आवागमन सामान्य रूप से जारी है।
**************************