Bhojpuri film 'Pyaar Bhail Hindustan Se' ready for release

24.02.2023 – आशुतोष इंटरप्राइजेज की नवीनतम प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘प्यार भईल हिंदुस्तान से’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। प्रदर्शन के लिए तैयार इस भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक पिछले दिनों जारी किया जा चुका है।

फिल्म के फर्स्ट लुक और टाइटल से यह प्रतीत होता है कि फिल्म देशभक्ति से प्रेरित है जिसमें एक अनोखी प्रेम कथा भी शामिल है। मुन्ना दुबे के गीत संगीत से सजी इस फिल्म के लेखक अनिल विश्वकर्मा, एक्शन डायरेक्टर जनक व शंकर, कैमरामैन महेन्द्र थापा, आर्ट डायरेक्टर राम बाबु ठाकुर, एडिटर  राजेश शाह, नृत्य निर्देशक अशोक मईती और कार्यकारी निर्माता राजीव रंजन कुमार व प्रियरंजन कुमार यादव हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार विराज भट्ट ,गुंजन पंत, प्राची सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गिरीश शर्मा और हेमंत बिरजे आदि हैं। संजय कुमार यादव द्वारा निर्मित और गोपाल पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग नेपाल में हुई है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

Leave a Reply

You missed