Abhishek, who reached Japan with a parliamentary delegation, presented India's point of view

कोलकाता 23 May, (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के आतंकवाद और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में दुनिया को जानकारी देने के लिए एक बहुदलीय संसदीय दल भेजने का फैसला किया है।उक्त टीम में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे व तृणमूल  सांसद अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं। उक्त लोगों की टीम जापान पहुंची और जेडी(यू) सांसद संजय झा के नेतृत्व में उक्त संसदीय दल ने अपनी बात को उजागर किया।

जापान के टोक्यो में जापानी सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद अभिषेक बनर्जी ने एक पोस्ट में कहा कि जापान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है। अभिषेक बनर्जी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि, हमारे प्रतिनिधिमंडल ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात की।

हमने सीमा पार आतंकवाद से लड़ने के भारत के संकल्प की पुष्टि की और इस साझा उद्देश्य में भारत-जापान सहयोग को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना की। भारत दृढ़ है। आतंकवाद के लिए हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं है।

वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

टोक्यो में पहले दिन की शुरुआत एडोगावा में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जो भारत-जापान संबंधों और शांति तथा अहिंसा के हमारे साझा मूल्यों का एक स्थायी प्रतीक है।

***************************