उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन ने की मुलाकात
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने माननीय राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं
रांची,01.01.2026 – माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन ने आज राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने माननीय राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। माननीय राज्यपाल ने भी दोनों पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके दायित्व निर्वहन में सफलता की कामना की।
**********************