Operation ‘Satark’ 16.2 litres of liquor recovered from an unclaimed bag at Ranchi railway station

रांची, 24 नवंबर 2026। रेलवे में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत RPF फ्लाइंग टीम रांची और RPF पोस्ट रांची की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान एक लावारिस बैग से भारी मात्रा में शराब बरामद की।

जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर की रात करीब 10:15 बजे ट्रेन संख्या 18622 एक्सप्रेस के जनरल कोच में RPF की टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान बाथरूम के पास एक काला बैग लावारिस हालत में मिला। बैग पर किसी भी यात्री ने अपना दावा नहीं किया।

संदेह के आधार पर RPF टीम ने बैग की जांच की तो उसमें ब्लेंडर्स प्राइड की 750 एमएल वाली 12 बोतलें और मैकडॉवेल्स डबल ओक बैरल की 180 एमएल वाली 40 बोतलें मिलीं। इस तरह कुल 52 बोतल शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 16.200 लीटर बताई गई है। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 18,400 रुपये है।

RPF फ्लाइंग टीम के SI रवि शेखर ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शराब और बैग को जब्त कर RPF पोस्ट रांची लाया। जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए 24 नवंबर को उत्पाद विभाग, रांची को सौंपे जाने की प्रक्रिया है।

मंडल सुरक्षा आयुक्त रांची आशीष कुमार पाण्डेय के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों और रेलवे परिसरों में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

**********************