रांची। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी रांची के चुटिया स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचकर स्वर्णरेखा नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने इक्कीसो महादेव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्वर्णरेखा नदी तट पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा नदी तट आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आ रहा है। श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्नान कर इक्कीसो महादेव के दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
*************************